Aamir Khan: फिर से आमिर खान की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, घरवालों तक पहुंची बात…

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को 59 साल की उम्र में तीसरी बार प्यार हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला बेंगलुरु की रहने वाली है और वह दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं.

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की दो शादियां टूट चुकी हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. उनसे अलग होने के बाद एक्टर ने किरण राव से शादी की. हालांकि, वह कुछ सालों बाद किरण राव से भी अलग हो चुके हैं. इसी बीच अब सुपरस्टार की जिंदगी में तीसरी बार प्यार ने दस्तक दी है. खबर यह भी है कि एक्टर अपने पार्टनर की मुलाकात परिवार से भी करवा चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर ये मिस्ट्री वूमेन है कौन? तो आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल.

परिवार तक पहुंच चुकी है बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान को जिससे प्यार हुआ है, वह बेंगलुरु की रहने वाली है. हालांकि, अभी तक इसपर एक्टर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल के आमिर खान उस महिला के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं. एक करीबी सोर्स ने पोर्टल को बताया, ‘आमिर की मिस्ट्री वुमन बेंगलुरु से हैं. हमें उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए और उनकी निजी जानकारी नहीं बतानी चाहिए. लेकिन आमिर ने हाल ही में उस महिला को अपने पूरे परिवार से मिलवाया है. यह मुलाकात बहुत अच्छी रही.’

बहुत रोमांटिक हैं आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में अपने बेटे जुनैद की फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर लॉन्च में खुद को बेहद रोमांटिक बताया था. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं. मां कसम, मैं बहुत रोमांटिक हूं. बहुत फनी लगता है बोलते हुए, लेकिन आप मेरी दोनों बीवियों से पूछ सकते हैं ये बात. सच बोल रहा हूं. मैं उस टाइप का रोमांटिक पर्सन हूं. जो मेरी फेवरवेट फिल्में हैं, वो रोमांटिक फिल्में हैं और जब मैं रोमांटिक फिल्में देखता हूं तो उसमें एकदम खो जाता हूं. मैं सच्चे प्यार को मानने वाला इंसान हूं.’

आमिर खान का वर्क फ्रंट

आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे. इसके बाद अब वह ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में दर्शील सफारी और जेनेलिया देशमुख अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़े: Gems Movie: ताजमहल के अंदर हुई इस रशियन फिल्म की शूटिंग, 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस बनी लीड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >