आखिर कैसी होगी संजय दत्त की ‘Aakhri Sawal’? फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद कर दिया खुलासा

Aakhri Sawal: संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ कैसी होगी? प्रोड्यूसर निखिल ने फिल्म की कहानी और इसके पीछे के सच को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.

Aakhri Sawal: संजय दत्त के फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 15 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि इसमें क्या खास होगा. अब फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज क्यों होने वाली है.

प्रोड्यूसर: “वही दिखेगा जो सच है”

प्रोड्यूसर निखिल का कहना है कि ‘आखिरी सवाल’ कोई काल्पनिक या मनगढ़ंत कहानी नहीं है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म कड़वे सच और ठोस तथ्यों (facts) पर आधारित है. निखिल ने कहा, “आजकल की ऑडियंस बहुत समझदार है. उन्हें हर वक्त एक जैसी मसाला फिल्में नहीं चाहिए. थ्रिलर फिल्मों के बीच ‘आखिरी सवाल’ एक ऐसा बदलाव है जिसकी लोगों को लंबे समय से तलाश थी.”

सोशल मीडिया के दावों से उठेगा पर्दा

निखिल ने एक बहुत दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा कि सालों से सोशल मीडिया पर इतिहास और देश से जुड़ी कई बातें अलग-अलग तरीके से घूम रही हैं. फिल्म की टीम ने उन सभी तथ्यों को एक जगह इकट्ठा किया है. फिल्म देखने के बाद दर्शकों को पता चलेगा कि असलियत क्या थी. प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म देखने के बाद लोग खुद अपनी राय बना पाएंगे कि देश के सामाजिक और राजनीतिक सफर में क्या-क्या हुआ था.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसी खास मुलाकात के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने कथित तौर पर हमारे देश की दिशा बदल दी थी. यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलेगी जिन्हें अक्सर दबा दिया जाता है. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे निस्वार्थ सेवा और कुछ बड़े फैसलों ने भारत के इतिहास पर गहरा असर डाला.

कौन-कौन है इस फिल्म में?

फिल्म में संजय दत्त तो लीड रोल में हैं ही, लेकिन उनके साथ और भी कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. इनमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे नाम शामिल हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग हैं, जिन्हें अपनी फिल्म ‘पिकासो’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa के बाद फिर साथ आए अक्षय-विद्या, जानें कब रिलीज होगी नई कॉमेडी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >