Mohit Suri on Awarapan 2: सैयारा फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आवारापन 2' फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया हैं और बताया कि यह फिल्म उनका लंबे समय से बिछड़ा प्यार” और “एक पुराना दोस्त” है.
Mohit Shared Long Note for Awarapan 2: मोहित ने शेयर किया लम्बा नोट
मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने बताया कि फिल्म के ट्रेलर ने उन्हें पुरानी यादों की याद दिला दी.
मोहित ने लिखा कि ‘आवारापन 2’ उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें ऐसे पुराने प्यार या दोस्त की याद दिलाती है, जिससे लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई हो, लेकिन उसकी कमी हमेशा महसूस होती है. उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने इसे बहुत प्यार, संवेदनशीलता और मेहनत के साथ बनाया है.
उन्होंने आगे कहा,
"इस ट्रेलर को देखकर बहुत सारी यादें ताजा हो गईं. @billysiddiqi, मुझे यकीन है कि तुमने इस दुनिया में और भी बहुत कुछ जोड़ा है, ऐसी चीजे जो शायद हम उस समय नहीं कर पाए थे. @dishapatani, मुझे तुम पर बहुत गर्व है दोस्त!! हमेशा की तरह और आखिर में, लेकिन किसी से कम नहीं, मेरे भाई, @therealemraan एमी, मेरे हीरो, और हमेशा रहोगे. मुझे यकीन है कि तुमने इसमें अपना सब कुछ लगा दिया है, ठीक वैसे ही जैसे तुमने 18 साल पहले मेरे लिए किया था".
'ट्रेलर बहुत पसंद आया. आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सब लोग, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में 'आवारापन 2' जरूर देखें. 'तो फिर आओ... मुझको सताओ... मुझको रुलाओ... उन्होंने आगे कहा.
Mohit Suri Directed Awarapan Film: आवारापन के निर्देशक थे मोहित
मोहित सूरी ने ‘आवारापन’ के पहले पार्ट का निर्देशन किया था. साल 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और जल्द ही सिनेमाघरों से हटा दी गई थी. हालांकि, फिल्म के गाने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए. इसके म्यूजिक की वजह से फिल्म लंबे समय तक लोगों की यादों में बनी रही.
समय के साथ दर्शकों ने अलग-अलग माध्यमों से ‘आवारापन’ को देखा और पसंद किया. धीरे-धीरे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद एक कल्ट फिल्म के तौर पर पहचान बनाने में कामयाब रही. अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है.
Why Mohit Suri is Not Directing Awarapan 2: आवारापन 2 क्यों नहीं डायरेक्ट कर रहे मोहित
आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, लेकिन इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने नहीं किया है. एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने बताया कि उन्हें यह फिल्म ऑफर ही नहीं की गयी. वह इमरान हाशमी के साथ दोबारा काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. हालांकि, उनका मानना है कि दोनों की अगली फिल्म में इमरान के लिए एक दमदार और अच्छा किरदार होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि वह इमरान को सिर्फ किसी भी रोल के लिए साइन नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, दोनों ने साथ में आठ फिल्मों पर काम किया है, इसलिए अगर दोबारा साथ आते हैं तो प्रोजेक्ट खास और दोनों के लिए फायदेमंद होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मौत से मेरा पुराना हिसाब है... 19 साल बाद लौटा शिवम पंडित, आवारापन 2 के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
