अब बदला लेंगी दीपिका पादुकोण...!

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए हैरानी की खबर है कि वे जल्‍द ही बदला लेने को तैयार है. बॉलीवुड की ये ब्‍यूटी क्‍वीन अब बदला लेने को तैयार है. इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता देते हैं की आखिर पूरा माजरा क्‍या है. खबर है कि निर्देशक दिनेश विजन […]

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए हैरानी की खबर है कि वे जल्‍द ही बदला लेने को तैयार है. बॉलीवुड की ये ब्‍यूटी क्‍वीन अब बदला लेने को तैयार है. इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता देते हैं की आखिर पूरा माजरा क्‍या है. खबर है कि निर्देशक दिनेश विजन अपने आनेवाली फिल्‍म ‘बदलापुर 2’ में दीपिका को कास्‍ट करने जा रहे हैं. बता दें कि ‘बदलापुर’ में वरुण धवन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी जो अपने परिवार की मौत का बदला लेता है.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार दिनेश ‘बदलापुर 2’ में वरुण को नहीं बल्कि दीपिका को कास्‍ट करनेवाले हैं. ‘बदलापुर’ के निर्माता दिनेश विजन और दीपिका की कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. इन फिल्‍मों से दीपिका को सफलता मिली और अलग पहचान भी. दिनेश और दीपिका ‘कॉकटेल’, ‘लव आजकल’ और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्‍मों में काम किया. ‘कॉकटेल’ में दीपिका के बोल्‍ड और बिंदास अंदाज को आज तक कोई भूला नहीं होगा.

दिनेश विजन की आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में लीडिंग लेडी तो कृति सैनन हैं लेकिन इस फिल्‍म में दीपिका कैमियो करती नजर आयेंगी. पिछले दिनों ही फिल्‍म में दीपिका का फर्स्‍टलुक जारी हुआ था इससे साफ जाहिर होता है कि दिनेश और दीपिका के बीच अच्‍छी दोस्ती है. तभी तो हिट फिल्‍म को या फ्लॉप दिनेश, दीपिका को अपनी फिल्‍म का हिस्‍सा जरुर बनाते हैं.

दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण के किरदार को बेहद दमदार बताया जा रहा है. दीपिका के अलावा फिल्‍म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >