बर्थडे पर अनुष्का को प्रपोज करेंगे विराट कोहली!

नयी दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों को डेट करते हुए काफी समय हो चुका है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अपने दोस्तों को फॉलो करते हुए ये भी अपने रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढ़ायेंगे. आज, 1 मई को अनुष्का […]

नयी दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों को डेट करते हुए काफी समय हो चुका है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अपने दोस्तों को फॉलो करते हुए ये भी अपने रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढ़ायेंगे.

आज, 1 मई को अनुष्का शर्मा का बर्थडे है. मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि आज विराट कोहली अनुष्का शर्मा को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं. हाल ही में विराट के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए अनुष्का राजकोट पहुंची थी. कयास लगाया जा रहा है कि क्या विराट अनुष्का को आज जन्मदिन के मौके पर प्रपोज करेंगे.

गौरतलब है कि हमेशा से ही विराट अपने पिक्स और वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस उन्हें फॉलो कर सकें. साथ ही, जब विराट अनुष्का शर्मा के साथ कोई पिक्स को पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस उसे वायरल कर देते हैं.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी थी, जो खूब वायरल हुई. कुछ दिनों पहले विराट की दाढ़ी को लेकर जिस तरह की क्यूट बातचीत इन दोनों स्टार्स के बीच हुई, उससे तो यही लगता है कि अब ये छुपा-छुपी खेलने के मूड में नहीं हैं. हाल ही में युवराज सिंह और हेजल, हरभजन और गीता बसरा की शादी के बाद सबकी नजर विराट और अनुष्का पर लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >