महाभारत पर बयान देकर फंसे कमल हासन, तमिलनाडु कोर्ट ने किया समन जारी

महाभारत पर विवादित टिप्‍पणी करने के मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की एक कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने कमल हासन को 5 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी जारी किया है. दक्षिण भारत के हिंदू मक्काल काची (एचएमके) नामक संगठन ने कमल हासन के खिलाफ […]

महाभारत पर विवादित टिप्‍पणी करने के मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की एक कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने कमल हासन को 5 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी जारी किया है.

दक्षिण भारत के हिंदू मक्काल काची (एचएमके) नामक संगठन ने कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और उनपर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. इस मामले में इस संगठन ने कमल हासन के खिलाफ चेन्नई के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

दरअसल कुछ दिनों पहले देश में महिलाओं पर होनेवाले हमलों को लेकर एक तमिल चैनल को दिये गये अपने इंटरव्‍यू में कमल हासन ने महाभारत का जिक्र किया था. जिसके बाद वहां के स्थानीय हिंदू संगठनों ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >