समय के साथ बॉलीवुड में बदला रोमांस Vehicle

बॉलीवुड और रोमांस का अनोखा नाता है. ब्लैक एंड व्हाइट से एचडी तक फिल्मों में रोमांस के लिए अलग से जगह होती है और उसका फिल्मांकन भी अनूठा होता है. ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने में साइकिल, नाव और तांगे पर बैठकर जब हीरो-हीरोइन एक दूसरे की आंखों में झांकते थे, तो देखने वालों के […]

बॉलीवुड और रोमांस का अनोखा नाता है. ब्लैक एंड व्हाइट से एचडी तक फिल्मों में रोमांस के लिए अलग से जगह होती है और उसका फिल्मांकन भी अनूठा होता है. ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने में साइकिल, नाव और तांगे पर बैठकर जब हीरो-हीरोइन एक दूसरे की आंखों में झांकते थे, तो देखने वालों के दिल धड़क उठते थे.

https://www.youtube.com/watch?v=cb89-88ahEE?ecver=1
https://www.youtube.com/watch?v=IXzlJyVxTZM?ecver=1

समय के साथ साइकिल की जगह बाइक ने ले ली. कार और जीप में भी कई रोमांटिक गानों और सीन्स का फिल्मांकन हुआ. बाइक और कार तो आज भी रोमांस Vehicle में शामिल हैं, लेकिन बाइक और कार का रूप बदल गया है. पहले जहां बुलेट पर रोमांस होता था आजकल हर्ले डेविडसन पर होता है.

https://www.youtube.com/watch?v=qoq8B8ThgEM?ecver=1

प्लेन और हेलीकॉप्टर में रोमांस तो हमेशा से होता आया है और आज भी हो रहा है. प्लेन में हीरो-हीरोइन का मिलना और आंखें चार होना आम बात है और आज भी बॉलीवुड में रोमांस का यह ट्रेंड चल रहा है. हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में प्लेन में रोमांस का सीन फिल्माया गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=m0WJfNU7-Fw?ecver=1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >