कमल हासन के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे अभिनेता

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार कमल हासन के घर आज तड़के आग लग गई. अभिनेता ने कहा कि वह सुरक्षित हैं. कमल हासन ने आग लगने के कारणों का जिक्र नहीं किया. साथ ही कमल हासन ने अपने शुभचिंतकों का उनके प्‍यार के लिए धन्‍यवाद दिया है. अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘मेरे स्टाफ का शुक्रिया. घर में […]

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार कमल हासन के घर आज तड़के आग लग गई. अभिनेता ने कहा कि वह सुरक्षित हैं. कमल हासन ने आग लगने के कारणों का जिक्र नहीं किया. साथ ही कमल हासन ने अपने शुभचिंतकों का उनके प्‍यार के लिए धन्‍यवाद दिया है.

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘मेरे स्टाफ का शुक्रिया. घर में लगी आग से बच गया. फेफडों में पूरी तरह धुआं भर गया है, मैं तीसरी मंजिल से नीचे उतरा. मैं सुरक्षित हूं, कोई हताहत नहीं हुआ है.’

जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने अपने दमदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में कई यादगार फिल्‍में की हैं. उन्‍होंने अपने विभिन्‍न किरदारों को ऐसे पर्दे पर उकेरा कि दर्शकों उनकी अदाकारी के कायल हो गये. कमल हासन का जन्‍म 7 नवंबर 1954 में तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था. कमल हासन को अपनी इस सफलता की कहानी को साकार करने में कई संघर्ष से होकर गुजरना पड़ा.

अपने चार दशक के लंबे करियर में कमल हासन ने लगभग 200 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया. उन्‍होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्‍मों में काम किया. उन्‍होंने कई हिंदी फिल्‍मों का निर्देशन भी किया है. वर्ष 2008 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘दशावतारम’ में दस अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया. वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘विश्वरूपम’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >