सुपरस्टार सलमान खान के भांजे आहिल 30 मार्च को एक साल के हो गये. आहिल का बर्थडे मनाने के लिए पूरा खान परिवार मालदीव जा पहुंचा. हालांकि अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के शूटिंग के चलते सलमान, आहिल की बर्थडे पार्टी में तो शामिल नहीं हो पाये लेकिन भांजे का बर्थडे सेलीब्रेट करने वे ऑस्ट्रिया से मालदीव पहुंचे गये. बता दें कि आहिल, सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान के बेटे हैं.
बर्थडे सेलीब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. मालदीव में सलमान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आई. तस्वीरों में वे सलमान की फैमिली संग पोज देती नजर आई. सोशल मीडिया पर आहिल, अर्पिता खान शर्मा, उनके पति आयुष शर्मा, मलाइका अरोड़ा खान और अमृता अरोड़ा की तसवीरें भी खूब वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/BSS_9axBTgm/
https://www.instagram.com/p/BSQLXllDMXN/
सलमान, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. फिल्म के दमदार एक्शन सीन्स ऑस्ट्रिया के बर्फीली वादियों में फिल्माये गये हैं. जिसकी हल्की सी झलक अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में भेडियों के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आयेंगे.
https://www.instagram.com/p/BSRPEhABQhA/
सलमान की आनेवाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ हैं. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान एक सेना के जवान के किरदार में नजर आयेंगे. यह एक वार ड्रामा फिल्म है जिसमें सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झू झू भी लीड रोल में हैं. सलमान, कबीर खान के साथ फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके हैं.
