बीमार बहन के इलाज के लिए पैसे लेने बिग बी के घर घुसा ये शख्‍स, लेकिन...

महानायक अमिताभ बच्‍चन की जबरदस्‍त फैन फॉलोविंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं. हाल ही में बिग बी के साथ भी कुछ ऐसा ही हादस हुआ जब एक फैन उनके बंगले पर दीवार फांदकर घुस गया. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश का रहनेवाला 19 […]

महानायक अमिताभ बच्‍चन की जबरदस्‍त फैन फॉलोविंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं. हाल ही में बिग बी के साथ भी कुछ ऐसा ही हादस हुआ जब एक फैन उनके बंगले पर दीवार फांदकर घुस गया.

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश का रहनेवाला 19 वर्षीय लड़का रहमान खान अपनी बीमार बहन के ईलाज के लिए बिग बी से पैसे लेने के लिए मुंबई पहुंचा. यह घटना 9 मार्च को बिग बी के घर जलसा में हुई.

रहमान खान ने मुंबई पुलिस को बताया कि ऐसा सुना था कि अमिताभ बच्‍चन जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं. इसी कारण वो भी अपनी बहन के इलाज के लिए आर्थिक मदद लेने के लिए यहां पहुंचा था. रहमान को अमिताभ के गार्ड्स ने पुलिस के हवाले कर दिया है.

दरअसल रहमान अली 9 मार्च को बिग बी से मिलने उनके घर जलसा पहुंचा और उनसे मिलने की जिद करने लगा. जब गार्ड्स ने उन्‍हें अंदर जाने से रोका तो वो जबरदस्‍ती अंदर घुस गया. इसके बाद गार्ड्स ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

रहमान ने हल्ला मचाया और स्टार को बुलाने की कोशिश की. लेकिन इससे पहले की वो और शोर मचाता गार्ड्स उसे पकड़कर बाहर ले गए. गार्ड्स ने बच्चन परिवार को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चलने दिया.

इससे पहले अमिताभ बच्‍चन के जुहू वाले बंगले में एक शख्‍स घुस गया था. खुद को बिग बी का फैन बताने वाले इस शख्‍स का नाम बुलेट भंवरी लाल यादव था तो मूल रूप से बिहार का रहनेवाला था. हालांकि उसने खुद को पुणे का निवासी बताया था. इसका कहना था कि वह अमिताभ को भोजपुरी में गाना सुनाना चाहता था. पुलिस ने इस शख्‍स के खिलाफ धारा 447 के तहत केस दर्ज कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >