अब जेल जाने की तैयारी में रणबीर कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त पर बन रही बायोपिक फिल्‍म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उनका लंबे बालों वाला लुक सामने आया था. अब कहा जा रहा है कि रणबीर अपने किरदार में जान डालने के लिए एक हफ्ता जेल में बितायेंगे. खबरों के अनुसार रणबीर ने […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त पर बन रही बायोपिक फिल्‍म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उनका लंबे बालों वाला लुक सामने आया था. अब कहा जा रहा है कि रणबीर अपने किरदार में जान डालने के लिए एक हफ्ता जेल में बितायेंगे.

खबरों के अनुसार रणबीर ने तय किया है कि वे सिटी जेल में रहकर एक्‍सपीरीयंस लेंगे. बता दें कि संजय दत्त ने अवैध हथियार मामले में यरवदा जेल में लंबा वक्‍त बिताया है. इस दौर को अब रणबीर कपूर जेल में रहकर जीना चाहते हैं.

रणबीर इस किरदार को लेकर उत्‍साहित तो हैं ही साथ ही बेहद नर्वस भी हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्‍म की शूटिंग के भोपाल पहुंचे रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी की तस्‍वीरें सामने आई थी. बता दें कि फिल्‍म को राजकुमार हिरानी ही डायरेक्‍ट कर रहे हैं.

फिल्‍म में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं. वहीं संजय की मां नरगिस का किरदार मनीषा कोईराला निभायेंगी. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा एक पत्रकार की भूमिका में होंगी. अनुष्‍का इससे पहले हिरानी की फिल्‍म ‘पीके’ में भी पत्रकार का किरदार निभा चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >