फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में सरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने हैं. करण के बच्चों की एक झलक पाने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दो जुड़वा बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे करण के बच्चे यश और रुही बताया जा रहा है.
सिंगल फादर बनकर चौंकाने वाले करण जौहर ने फिलहाल इस तस्वीर को लेकर कोई रियेक्शन नहीं दिया है. यह तस्वीर वाकई में करण के बच्चों की है या नहीं इसपर फिलहाल कुछ साफ नहीं है. करण के बच्चों का जन्म मुंबई के अंधेरी में मसरानी अस्पताल में 7 फरवरी को हुआ था.
https://www.instagram.com/p/BRTBEBjlmcg/
करण ने पिता बनने का ऐलान खुद ही सोशल मीडिया के जरिये किया था. बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने करण को पिता बनने पर बधाई दी थी. 44 वर्षीय जौहर ने अपनी बेटी का नाम रुही रखा है. उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है.
करण जौहर ने अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल ब्वाय’ में सरोगेट बच्चे का पिता बनने या बच्चा गोद लेने की इच्छा व्यक्त की थी. अभिनेता तुषार कपूर भी पिछले साल सरोगेसी और आईवीएफ के जरिए एक लड़के के पिता बने थे.
