लगातार फिल्में करने के पक्ष में नहीं है कियारा आडवाणी

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि किसी भी कलाकार को लगातार फिल्में करने के दबाव में नहीं फंसना चाहिए और इसकी जगह अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए. कियारा ने वर्ष 2014 में कॉमेडी फिल्म ‘फुगली’ से अपने करियर की शुरआत की थी और पिछले वर्ष वह फिल्म ‘‘एमएस धौनी” में […]

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि किसी भी कलाकार को लगातार फिल्में करने के दबाव में नहीं फंसना चाहिए और इसकी जगह अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए.

कियारा ने वर्ष 2014 में कॉमेडी फिल्म ‘फुगली’ से अपने करियर की शुरआत की थी और पिछले वर्ष वह फिल्म ‘‘एमएस धौनी” में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं. अब वह अब्बास-मस्तान की निर्देशित फिल्म ‘मशीन’ में दिखाई देंगी.

कियारा ने कहा, ‘यह सब फिल्म इंडस्टरी में सही अवसर मिलने और कडी मेहनत पर निर्भर है. आपको धैर्य रखने की जरुरत होती है क्योंकि काम के पूरा होने में समय लगता है, इसलिए आपको तैयार रहना चाहिए और लगातार फिल्में करने के दबाव को अपने उपर हावी नहीं होने देना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा होना चाहिए क्योंकि अंत में यही आपकी मदद करेगा. व्यक्तिगत तौर पर मैं शिकायत नहीं कर सकती क्योंकि मेरी यात्रा अच्छी रही है. फिल्म ‘मशीन’ में 24 वर्षीया अभिनेत्री के साथ फिल्म निर्माता अब्बास के बेटे मुस्तफा बर्मावाला भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >