अब जीरो डिग्री से नीचे तापमान वाली जगह पर शूटिंग करेंगे सलमान खान

सुपरस्‍टार सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर नया अपडेट यह है कि फिल्‍म के कुछ सीन शून्‍य के नीचे के तापमान वाली जगहों पर फिल्‍माये जायेंगे. इसकी जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने दी है. जफर ने रविवार को ट्वीट कर बताया,’ बेसब्री और ढेर सारा उत्साह.. ‘टाइगर जिंदा […]

सुपरस्‍टार सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर नया अपडेट यह है कि फिल्‍म के कुछ सीन शून्‍य के नीचे के तापमान वाली जगहों पर फिल्‍माये जायेंगे. इसकी जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने दी है.

जफर ने रविवार को ट्वीट कर बताया,’ बेसब्री और ढेर सारा उत्साह.. ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शून्य से नीचे तापमान वाली जगह पर करने के लिए सामान पैक कर रहा हूं, यह मजेदार होगा.’ हालांकि उन्‍होंने शूटिंग की जगह का खुलासा नहीं किया है.

इस फिल्‍म में एकबार फिर सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्‍म की शूटिंग मोरक्‍को से शुरू हुई थी. यह फिल्‍म साल 2012 में आई फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

सलमान इससे पहले फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में नजर आ चुके हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने रेसलर का किरदार निभाया था. बता दें कि इस फिल्‍म के अलावा सलमान जल्‍द ही कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उनका किरदार काफी हटकर बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >