अभिनेत्री आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी देने वाला कानून के शिकंजे में

मुम्बई : बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट से पैसे ऐंठने की कथित कोशिश करने वाला कानून के शिकंजे में पड़ गया है. मामले में लखनऊ से गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय युवक को यहां की एक अदालत ने 10 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. संदीप साहू ने खुद को बबलू श्रीवास्तव बताकर […]

मुम्बई : बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट से पैसे ऐंठने की कथित कोशिश करने वाला कानून के शिकंजे में पड़ गया है. मामले में लखनऊ से गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय युवक को यहां की एक अदालत ने 10 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. संदीप साहू ने खुद को बबलू श्रीवास्तव बताकर कथित रुप से कई बार भट्ट को फोन किया था और उनसे 50 लाख रुपये मांगे. आपको बता दें कि श्रीवास्तव दाउद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी है.

पुलिस के अनुसार साहू ने भट्ट को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह उन्हें, उनकी पत्नी सोनी राजदान और उनकी बेटी आलिया भट्ट की हत्या कर देगा. भट्ट के शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाया और उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल को उसकी सूचना दी. विशेष कार्यबल ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >