सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा का ये वीडियो

फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ से चर्चा में आई अभिनेत्री दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल दिशा ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे आज कल ट्रेंड हो रहा सॉन्ग शेप ऑफ यू पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में […]

फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ से चर्चा में आई अभिनेत्री दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल दिशा ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे आज कल ट्रेंड हो रहा सॉन्ग शेप ऑफ यू पर डांस करती नजर आ रही है.

इस वीडियो में दिशा जबरदस्‍त डांस मूव्‍स करती नजर आ रही है जिसे देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जायेंगे. यह तो सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ शानदार डांसर हैं, ऐसे में भला उनकी कथित गर्लफ्रेंड कैसी पीछे रह सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/BRARZFxAYeQ/

दिशा हाल ही में अपनी एक ड्रेस को लेकर खूब सुर्खियों में छाई थी. दरअसल एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान दिशा ने जो ड्रेस पहनी थी वो शायद कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्‍होंने सोशल मीडिया पर उन्‍हें कुछ गंदे कमेंट कर डाले.

लेकिन दिशा ने उन लोगों की बातों पर जमकर फटकार लगाई और कहा कि उनलोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए. बता दें कि फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ के अलावा दिशा, टाइगर संग वीडियो सॉन्‍ग ‘बेफिक्रा’ में नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >