सोशल मीडिया पर ट्रोल के लिए तैयार रहना चाहिए : अमिताभ

मुम्बई : अमिताभ बच्चन ने कहा है कि यदि कोई ट्विटर और फेसबुक पर है तो उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल एवं अपशब्दों के लिए तैयार रहना चाहिए. अमिताभ ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘सरकार 3” के ट्रेलर जारी होने के दौरान कहा, मेरा मानना है कि यदि आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको ट्रोल […]

मुम्बई : अमिताभ बच्चन ने कहा है कि यदि कोई ट्विटर और फेसबुक पर है तो उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल एवं अपशब्दों के लिए तैयार रहना चाहिए. अमिताभ ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘सरकार 3” के ट्रेलर जारी होने के दौरान कहा, मेरा मानना है कि यदि आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको ट्रोल एवं अपशब्दों के लिए तैयार रहना चाहिए. मैं इसका आनंद उठाता हूं. 73 वर्षीय अभिनेता ट्विटर और फेसबुक पर नियमित तौर पर अपने प्रशंसकों से सम्पर्क में रहते हैं.

वह उन्हें अपना ‘‘विस्तारित परिवार” कहते हैं. अमिताभ ने यद्यपि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर पर सवाल को टाल दिया और कहा, ‘‘मामले पर मेरा विचार व्यक्तिगत है और यदि मैं उसे आपसे साझा करुंगा तो वह सार्वजनिक हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >