श्रुति हसन ने रहमान के साथ गाया गाना

मुंबई : अभिनेत्री श्रुति हसन ने अकादमी अवार्ड विजेता एआर रहमान के साथ मिलकर ‘रावन’ फिल्म से ‘रांझा रांझा’ गीत का एक नया संस्करण गाया है. श्रुति का कहना है कि ऐश्वर्य राय बच्चन अभिनीत इस फिल्म के लिए मूल रुप से रेखा भारद्वाज द्वारा गाए गए इस गाने को गाना एक सुखद अनुभव रहा. […]

मुंबई : अभिनेत्री श्रुति हसन ने अकादमी अवार्ड विजेता एआर रहमान के साथ मिलकर ‘रावन’ फिल्म से ‘रांझा रांझा’ गीत का एक नया संस्करण गाया है. श्रुति का कहना है कि ऐश्वर्य राय बच्चन अभिनीत इस फिल्म के लिए मूल रुप से रेखा भारद्वाज द्वारा गाए गए इस गाने को गाना एक सुखद अनुभव रहा.

उन्होंने रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट एमटीवी अनप्लग सीजन 6 में इस गाने को अपनी आवाज दी.श्रुति ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक गायिका और संगीतकार के तौर पर सीमाओं को तोडने और कुछ नया करने की कोशिश करते रहने की चुनौती लेना मुझे अच्छा लगता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >