अर्जुन कपूर संग अफेयर की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्‍पी

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों पर छाई हुई है. खबरें तो यह भी आई कि मलाइका और अरबाज के अलग होने की मुख्‍य वजह अर्जुन कपूर हैं. पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही है. लेकिन अब […]

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों पर छाई हुई है. खबरें तो यह भी आई कि मलाइका और अरबाज के अलग होने की मुख्‍य वजह अर्जुन कपूर हैं. पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही है. लेकिन अब मलाइका ने इस बारे में अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है.

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार मलाइका ने अर्जुन संग अपने अफेयर की अफवाहों पर कहा,’ अर्जुन मेरा बहुत अच्‍छा दोस्‍त है. लेकिन लोंगो ने हमारी इस दोस्‍ती को एक अलग ही नाम दे डाला. इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है.’

दरअसल कुछ दिनों पहले अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर देर रात स्‍पॉट किया गया था. कहा जा रहा था कि अर्जुन रात 10 बजे मलाइका के घर पहुंचे थे और उन्‍हें रात को 1:30 बजे वहां से निकालते हुए देखा गया था. रात के अंधेरे में वहां से निकलते हुए अर्जुन कैमरे में कैद हो गये. इसके बाद मलाइका और अर्जुन की अफेयर की खबरों ने फिर तूल पकड़ा.

बता दें इस साल मार्च महीने में मलाइका और अरबाज ने बयान जारी करते हुए कहा था,’ यह सच है कि हमने ब्रेक लिया है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं हैं कि कोई कुछ भी अंदाजा लगा ले. यह सच है कि हम अलग हो रहे हैं लेकिन इसके बाद हमारी जिंदगी कहां जाती है और क्‍या होता है इसका फैसला हम खुद करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >