नयी दिल्ली : किरण खेर अभिनीत फिल्म ‘खामोश पानी’ से चर्चित हुई पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर अभिनेत्री कल्कि कोचलीन के साथ एक डॉक्यूमेंटरी बनाएंगी जिसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि भारत और पाकिस्तान में लोग धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों लेते हैं.यह परियोजना ऐसे समय में शुरू हो रही है जब दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. परियोजना के लिए इस समय क्राउडफंडिंग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.विशबेरी.इन के जरिये पैसे जुटाए जा रहे है.‘आजमाइश…ट्रायल्स ऑफ लाइफ’ नाम की इस डॉक्यूमेंटरी में दो महिलाओं – कल्की और सबीहा – का सफर दिखाया जाएगा.
‘खामोश पानी'' की निर्देशक अब कल्कि के साथ करेंगी ‘आजमाइश''
नयी दिल्ली : किरण खेर अभिनीत फिल्म ‘खामोश पानी’ से चर्चित हुई पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर अभिनेत्री कल्कि कोचलीन के साथ एक डॉक्यूमेंटरी बनाएंगी जिसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि भारत और पाकिस्तान में लोग धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों लेते हैं.यह परियोजना ऐसे समय में शुरू हो रही है जब दोनों देशों […]

सबीहा ने कहा, ‘‘कल्कि और मैं भारत और पाकिस्तान में एक असाधारण सफर पर निकलेंगे जिसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि दोनों देशों के लोग समस्याओं के जवाबों के लिए धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों ले रहे हैं.” उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंटरी दोनों देशों में हर इंसान की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय से जुड़ी हुई है.सबीहा का फिल्म के लिए 60 दिनों के अंदर पैसे जुटाने का लक्ष्य है और ऐसा ना होने पर पैसा लोगों को लौटा दिया जाएगा