तो इस तरह सनी लियोनी की मदद कर रहे हैं आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍टनिस्‍ट आमिर खान ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि वे सनी लियोनी से इंफ्रेस है और उनके साथ काम भी करना चाहते हैं. हाल ही में उन्‍होंने सनी लियोनी को अभिनय के गुण सीखाने के लिए अपने एक्टिंग टीचर के द्वारा मदद की है. आमिर ने सनी लियोनी […]

बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍टनिस्‍ट आमिर खान ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि वे सनी लियोनी से इंफ्रेस है और उनके साथ काम भी करना चाहते हैं. हाल ही में उन्‍होंने सनी लियोनी को अभिनय के गुण सीखाने के लिए अपने एक्टिंग टीचर के द्वारा मदद की है. आमिर ने सनी लियोनी के लिए अपने एक्टिंग टीचर से क्‍लासेस अरेंज कराई है.

आमिर को जैसे ही इस बात का पता चला कि सनी लियोनी को किसी एक्टिंग टीचर की जरुरत है, उन्‍होंने तुरंत अपने एक्टिंग टीचर प्रकाश भारद्वाज से सनी लियोनी की क्‍लासेस के लिए बात की. वहीं सनी लियोनी का कहना है कि वो आमिर के टीचर के साथ हर दिन अपने एक्टिंग स्किल को निखारने में जुटीं हुई हैं.

आमिर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में उन्‍होंने हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. वहीं सनी लियोनी जल्‍द ही अरबाज खान के साथ ‘तेरा इंतजार’ में नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >