क्‍यों मल्लिका शेरावत ने साध रखी है चुप्‍पी, ट्विटर पर भी खामोश, फैंस परेशान!

मुंबई: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर पेरिस में हुए हमले की ख़बर को लगभग 24 घंटे हो गये हैं लेकिन अब तक उन्‍होंने इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है. अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचानी जानेवाली इस अभिनेत्री की रहस्‍यमयी चुप्‍पी ने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया […]

मुंबई: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर पेरिस में हुए हमले की ख़बर को लगभग 24 घंटे हो गये हैं लेकिन अब तक उन्‍होंने इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है. अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचानी जानेवाली इस अभिनेत्री की रहस्‍यमयी चुप्‍पी ने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है.

बता दें कि गुरुवार को मल्लिका के अपार्टमेंट के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने मल्लिका और उनके बिजनेसमैन ब्‍वॉयफ्रेंड साइरिल आक्जेनफेन्स पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया. उनको मारा भी और उनपर आंसू गैस का स्‍प्रे भी किया. मल्लिका शेरावत ने पुलिस थाने में अपने ऊपर हुए इस हमले की प्राथमिकी भी दर्ज करवायी थी.

लेकिन इस घटना से जुड़ी इस बात ने लोगों को चिंता में डाल रखा है कि उन्‍होंने अभी तक इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया क्‍यों नहीं दी है? इस घटना के बारे में क्‍यों अभी तक उन्‍होंने कोई जानकारी नहीं दी है? वैसे घटना के बाद खबरें तो यह भी थी कि इस घटना के बाद मल्लिका सदमे में हैं.

अक्‍सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहनेवाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री चुप क्‍यों है? एक दिन में कई सारे ट्वीट्स करनेवाली ‘मर्डर’ की इस अभिनेत्री ने इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी न ही कोई बयान जारी किया है और न ही कोई ट्वीट. यह घटना 11 नवंबर की है और उसके बाद मल्लिका ट्विटर पर कई पोस्‍ट डाले हैं, लेकिन सिर्फ इस घटना को छोड़कर. ऐसे में फैंस का चिंतित होना लाजिमी है.

मल्लिका पर हमला ठीक उसी इलाके में हुई जहां पिछले दिनों किम कर्दाशियां पर हमला हुआ था. ज्ञात हो कि मल्लिका इन दिनों पेरिस में रह रही है. उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें गाड़ी और घर गिफ्ट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >