Photos: मॉरीशस में समुद्र किनारे खूबसूरत पल बिता रहे हैं अरबाज और सनी लियोनी

अभिनेता अरबाज खान और सनी लियोनी इनदिनों मॉरीशस में हैं. दोनों ने कुछ खूबसूरत तस्‍वीरें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर साझा की है. दरअसल दोनों यहां अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग से कुछ फुर्सत के पल निकालकर दोनों समुद्र के किनारे मस्‍ती करते नजर आये. अरबाज और सनी लियोनी पहली […]

अभिनेता अरबाज खान और सनी लियोनी इनदिनों मॉरीशस में हैं. दोनों ने कुछ खूबसूरत तस्‍वीरें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर साझा की है. दरअसल दोनों यहां अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग से कुछ फुर्सत के पल निकालकर दोनों समुद्र के किनारे मस्‍ती करते नजर आये.

https://www.instagram.com/p/BM0rsdeBNes/

अरबाज और सनी लियोनी पहली बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं. दोनों इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. अरबाज ने सनी लियोनी के साथ एक तस्‍वीर शेयर की है और कैप्‍शन में लिखा है,’ खूबसूरत सनी लियोन के साथ तेरा इंतजार के सेट पर.’

https://www.instagram.com/p/BM0g2u2hY8l/

राजीव वालिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के रिलीज डेट की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. राजीव इसी फिल्‍म से डायरेक्‍शन में कदम रख रहे हैं. अरबाज इससे पहले फिल्‍म ‘फ्रीकी अली’ में नजर आये थे वहीं सनी लियोनी ‘डोंगरी का राजा’ में दिखाई दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >