...और जब ट्विंकल खन्‍ना ने कर दी करण जौहर की बोलती बंद!

मुंबई: फिल्‍ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है. शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और आलिया भट्ट थे. करण ने दोनों के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किये, जिसके उन्‍होंने ईमानदारी से जवाब दिये. वहीं शो के अगले एपिसोड में […]

मुंबई: फिल्‍ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है. शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और आलिया भट्ट थे. करण ने दोनों के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किये, जिसके उन्‍होंने ईमानदारी से जवाब दिये. वहीं शो के अगले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना के साथ कॉफी की चुस्कियां लेते नजर आयेंगे.

शो के दौरान जहां गेस्‍ट सेलीब्रिटीज करण के सवालों पर बंगले झांकने लगते हैं. वहीं ट्विंकल और अक्षय के सवालों के सामने करण की बोलती बंद हो गई. ट्विंकल ने रैपिड फायर राउंड में करण को अपने सवालों की बौछार से क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया. करण ने उनसे पूछा,’ सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से कौन सबसे कूल है?’

ट्विंकल ने जवाब देने के बजाय उलटा करण से पूछ लिया.’ आप एक और खान, फवाद खान को क्‍यों नहीं लेते हैं.’ ट्विंकल के इस सवाल को सुनकर करण मुस्‍कुराए क्‍योंकि उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था. बता दें कि पाकिस्‍तानी अभिनेता करण के फेवरेट कलाकारों में से एक हैं. वो फवाद के साथ ‘कपूर एंड संस’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर चुके हैं.

करण, फवाद के साथ तीसरी फिल्‍म में काम करनेवाले थे जिसमें कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं. लेकिन उरी में आतंकी हमले के बाद कुछ राजनीतिक पार्टियों ने पाक कलाकारों का विरोध किया. जिसके बाद करण ने उन्‍हें फिल्म से रिप्‍लेस कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >