जानें, दिल्ली के प्रदूषण पर क्‍या बोलीं श्रद्धा कपूर ?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ का प्रचार करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थी और वह शहर के प्रदूषण की वजह से परेशान हुईं. फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और शशांक अरोडा के साथ श्रद्धा पिछले दो दिन से दिल्ली में थी. ‘आशिकी 2′ अभिनेत्री […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ का प्रचार करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थी और वह शहर के प्रदूषण की वजह से परेशान हुईं. फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और शशांक अरोडा के साथ श्रद्धा पिछले दो दिन से दिल्ली में थी.

‘आशिकी 2′ अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वह प्रकृति को बचाने की दिशा में काम करें. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘ ‘रॉक ऑन 2′ के प्रचार के लिए दो दिनों से दिल्ली में थी और खांसी के साथ उनकी वापसी हुई जो वहां के प्रदूषण की वजह से हुई.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ प्रदूषण युक्त धुंध और ठीक ढंग से सांस भी नहीं लेना बहुत परेशान करने वाला था. हमें अपना कुछ समय अपने पर्यावरण के लिए देना चाहिए.’ दिल्ली दिवाली के बाद से ही धुंध की चपेट में थी और स्थिति को सामान्य करने के लिए कई एहतियाती उपाय किए गए.

बता दें कि फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में प्राची देसाई भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ की सीक्‍वल है. ‘रॉक ऑन’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >