‘बाहुबली 3'' में काम करने के लिए सब कुछ छोड़ दूंगी : काजल अग्रवाल

बेंगलुरु: अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि अगर फिल्म ‘बाहुबली 3′ कभी भी बनती है और निर्देशक एस एस राजामौली उन्हें इसके लिए पेशकश करते हैं तो वह उसमें अभिनय करने के लिए जो भी जरुरी होगा वह सब कुछ छोड़ देगी. उन्होंने यहां पॉन्ड्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘ मैं […]

बेंगलुरु: अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि अगर फिल्म ‘बाहुबली 3′ कभी भी बनती है और निर्देशक एस एस राजामौली उन्हें इसके लिए पेशकश करते हैं तो वह उसमें अभिनय करने के लिए जो भी जरुरी होगा वह सब कुछ छोड़ देगी.

उन्होंने यहां पॉन्ड्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘ मैं ‘बाहुबली..3′ में अभिनय करने के लिए सब कुछ छोड दूंगी. वह मेरी पहली प्राथमिकता होगी.’ काजल ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है कि उन्होंने ‘बाहुबली’ में अभिनय नहीं किया लेकिन उन्हें फिल्म को लेकर गर्व है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का थी.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘‘बाहुबली” जैसी फिल्में काफी महंगी होती हैं और उद्योग इसका वहन नहीं कर सकता लेकिन वह राजामौली से काफी प्रभावित हैं जिन्होंने ऐसी फिल्म बनायी जिसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. बता दें कि काजल का पहले इस फिल्‍म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्‍होंने दूसरी फिल्‍म के कारण उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >