कोई मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर बयान जारी कर रहा है: कमल हासन

चेन्नई: जानेमाने फिल्म अभिनेता कमल हासन ने यह दावा किया है कि उनके नाम से जारी किया गया वह बयान दरअसल उनका नहीं है जिसमें कहा गया था कि वह अपनी महिला मित्र गौतमी तडीमल्ला से अलग हो रहे हैं. गौतमी से अपने अलगाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी कोई बयान जारी […]

चेन्नई: जानेमाने फिल्म अभिनेता कमल हासन ने यह दावा किया है कि उनके नाम से जारी किया गया वह बयान दरअसल उनका नहीं है जिसमें कहा गया था कि वह अपनी महिला मित्र गौतमी तडीमल्ला से अलग हो रहे हैं. गौतमी से अपने अलगाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है.’

हासन ने यह भी कहा कि उनके नाम से बयान जारी कर कोई ‘खिलवाड’ कर रहा है. तमिल भाषा में किए गए एक ट्वीट में 61 साल के हासन ने कहा, ‘यह अभद्र बात है कि मेरे नाम से बयान जारी कर कोई खिलवाड कर रहा है.’

हासन ने यह प्रतिक्रिया तब जाहिर की है जब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने एक बयान में उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा गया कि वह गौतमी से अलग हो रहे हैं. गौतमी ने कल ऐलान किया कि वह 13 से अपने ‘पार्टनर’ रहे हासन से अलग हो रही हैं. गौतमी ने कहा, ‘‘यह मेरी जिंदगी के सबसे दुखद फैसलों में से एक है.” उन्होंने हासन से अलगाव की कोई वजह साफ नहीं की.

इस बीच, हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. खबरों के मुताबिक, कुछ महीने पहले श्रुति और गौतमी के बीच कहासुनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >