''xXx'' का ट्रेलर रिलीज, विन डीजल संग दमदार एक्‍शन करती दिखीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: Return Of Xander Cage’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दीपिका हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल संग शानदार एक्‍शन सीन्‍स करती नजर आ रही हैं. दीपिका का हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज फैंस को हैरान करेगा. इससे पहले फिल्‍म का पोस्‍टर रिलीज हुआ था जिसमें […]

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: Return Of Xander Cage’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दीपिका हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल संग शानदार एक्‍शन सीन्‍स करती नजर आ रही हैं. दीपिका का हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज फैंस को हैरान करेगा. इससे पहले फिल्‍म का पोस्‍टर रिलीज हुआ था जिसमें दीपिका हाथों में गन लिये नजर आईं थी.

दीपिका फिल्‍म में सेरेना नामक किरदार निभा रही हैं. इंडिया में इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कई प्‍लान बनाये गये है. हाल ही में दीपिका ने इंस्‍टाग्राम पर एक टीजर भी शेयर किया था जिसमें उनके किरदार के बारे में बताया जा रहा है. फिल्‍म में विन डीजल मुख्‍य भूमिका में हैं और दीपिका उनके साथ एक्‍शन सीन करती नजर आ रही हैं.

जनवरी में रिलीज हो रही इस फिल्‍म का इंतजार दीपिका के साथ-साथ उनके फैंस को भी है. कुछ दिनों पहले दीपिका फिल्‍म को प्रमोट करने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ के घर पहुंची थी. इसके अलावा दीपिका और विन सोशल मीडिया के जरिये भी फिल्‍म को प्रमोट कर रहे हैं.

https://twitter.com/deepikapadukone/status/793529564496560132

दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >