जल्‍द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ''गदर'' गर्ल अमीषा पटेल, भाई ने किया खुलासा

मुंबई: ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’, ‘हमराज’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अमीषा पटेल अब बडे पर्दे से गायब हो चुकी हैं लेकिन उनके अभिनेता भाई अश्मित पटेल का कहना है कि वह बडे पर्दे पर उनकी कमी महसूस करते हैं. अमीषा ने सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में […]

मुंबई: ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’, ‘हमराज’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अमीषा पटेल अब बडे पर्दे से गायब हो चुकी हैं लेकिन उनके अभिनेता भाई अश्मित पटेल का कहना है कि वह बडे पर्दे पर उनकी कमी महसूस करते हैं. अमीषा ने सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत की थी.

‘कहो ना प्यार है’ में अमीषा अभिनेता रितिक रोशन संग रोमांस करती नजर आई थी. पहली ही फिल्‍म से वो सुपरहिट हो गईं थी. लेकिन कुछ सफल फिल्में देने के बाद वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता बनाये रखने में असफल रहीं. उनकी अंतिम फिल्म ‘शार्टकट रोमियो’ थी जो 2013 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी.

अश्मित को उम्मीद है कि 40 वर्षीय अभिेनत्री जल्द से जल्द बडे पर्दे पर वापसी करेंगी. अश्मित ने कहा, ‘‘मुझे बडे पर्दे पर उनकी कमी महसूस होती है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही बडे पर्दे पर वापसी करेंगी. उन्होंने जो भी फिल्में की उससे उन्होंने खुद को साबित किया. वह कुछ फिल्मों पर काम कर रही हैं जो जल्द ही रिलीज होंगी. मैं उन्हें वापस बडे पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा हूं.’ 38 वर्षीय अभिनेता को अपनी बहन के काम पर गर्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >