सलमान खान के फैंस हो सकते हैं निराश, क्‍योंकि रेस 3 में...

मुंबई: सुपरहिट फिल्म ‘रेस’ की तीसरी सीरीज ‘रेस 3′ के लिए सुपरस्टार सलमान खान से अब तक संपर्क नहीं किया गया है, लेकिन फिल्मकारों का कहना है कि उन्हें ‘दबंग’ स्टार के साथ काम करने में खुशी होगी. ‘रेस’ वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें सैफ अली खान और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में […]

मुंबई: सुपरहिट फिल्म ‘रेस’ की तीसरी सीरीज ‘रेस 3′ के लिए सुपरस्टार सलमान खान से अब तक संपर्क नहीं किया गया है, लेकिन फिल्मकारों का कहना है कि उन्हें ‘दबंग’ स्टार के साथ काम करने में खुशी होगी. ‘रेस’ वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें सैफ अली खान और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में थे जबकि इसकी सीक्‍वल ‘रेस 2’ वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी.

अब्बास मस्तान ने कहा, ‘हमने सलमान से किसी विचार पर चर्चा नहीं की है. हमने अब तक ‘रेस 3′ पर काम शुरु नहीं किया है. अगले साल हम फिल्म के कलाकारों और अन्य चीजों पर फैसला करेंगे.’ थ्रिलर फिल्म ‘रेस’ के इससे पहले के दोनों हिस्सों ने अच्छा कारोबार किया था.

उन्होंने कहा, ‘पटकथा लेखक कहानी पर काम कर रहे हैं. हमने भी कहानी नहीं सुनी है इसलिए फिल्म के कलाकारों के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते. ऐसी खबरें हैं कि सलमान फिल्म के तीसरे संस्करण का हिस्सा बनने जा रहे हैं लेकिन तथ्य यही है कि अभी इस पर काम चल रहा है इसलिए इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी.’

सैफ और अनिल के फिल्म की तीसरी कडी का हिस्सा होने के बारे में पूछे जाने पर फिल्मकारों ने कहा, ‘अब तक फिल्म के चरित्रों पर फैसला नहीं हुआ है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >