बॉलीवुड में डेब्‍यू का अच्छा मौका मिलना बहुत ही मुश्किल होता है: सायशा सहगल

नयी दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री सायशा सहगल का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी कैरियर की शुरुआत में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला, जबकि बॉलीवुड में सबके लिए शुरुआत करने का अच्छा मौका मिलना आसान नहीं होता है. 19 वर्षीया इस अभिनेत्री को शुरु में इस परियोजना को […]

नयी दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री सायशा सहगल का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी कैरियर की शुरुआत में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला, जबकि बॉलीवुड में सबके लिए शुरुआत करने का अच्छा मौका मिलना आसान नहीं होता है.

19 वर्षीया इस अभिनेत्री को शुरु में इस परियोजना को लेकर घबराहट थी लेकिन सायशा का कहना है कि अजय ने उन्हें इस फिल्म के सेट पर सहज महसूस कराने में काफी सहयोग किया. सायशा की पहली फिल्म ‘शिवाय’ आज रिलीज हुई है.

सायेशा ने बताया, ‘मैं अब चाहती हूं कि लोग मेरे काम को पसंद करें. मैंने खुद फिल्म अभी तक नहीं देखी है. इसलिए मैं अब उत्सुकतापूर्वक इसे देखने का इंतजार कर रही हूं कि यह फिल्म देखने में कैसा लगती है. यह मेरे उपर ईश्वर की कृपा है क्योंकि इस फिल्म इंडस्टरी में शुरुआत करने का अच्छा मौका मिलना आसान नहीं होता है.’

उन्होंने बताया, ‘और जब आपको अजय देवगन जैसे एक बडे अभिनेता के साथ अपने कैरियर की शुरआत करने का मौका मिलता है तो यह किसी भी पदार्पण कर रहे कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात होती है. उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है जो वे अकसर नहीं करते हैं और इन सब चीजों में कुछ ऐसी बात है कि यह मेरे पदार्पण को लेकर मेरे विश्वास को सुनिश्चित करता है.’

इस फिल्म के जरिये एरिका कार भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही है. सायशा का कहना है, ‘‘शिवाय’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म नहीं बल्कि यह एक्शन से भरपूर एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म के प्रत्येक किरदार इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. सभी ने बहुत अच्छा काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >