फिल्मों को लेकर सलमान से सलाह लेती हैं अजय देवगन की हीरोइन सायशा

मुंबई: अजय देवगन निर्देशित-अभिनीत फिल्म ‘शिवाय’ से डेब्‍यू करने जा रही अभिनेत्री सायशा सहगल ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अभिनेता सलमान खान से अपने करियर को लेकर सलाह लेती हैं क्‍योंकि उन्हें प्रतिभा को पहचानना आता है. फिल्मी दुनिया में पर्दापण करने जा रहीं अभिनेत्री ने कहा कि वह कुछ साल […]

मुंबई: अजय देवगन निर्देशित-अभिनीत फिल्म ‘शिवाय’ से डेब्‍यू करने जा रही अभिनेत्री सायशा सहगल ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अभिनेता सलमान खान से अपने करियर को लेकर सलाह लेती हैं क्‍योंकि उन्हें प्रतिभा को पहचानना आता है.

फिल्मी दुनिया में पर्दापण करने जा रहीं अभिनेत्री ने कहा कि वह कुछ साल पहले अपने रिश्तेदार प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के जन्मदिन की पार्टी में सलमान से मिली थीं. उनका कहना है कि वो 19 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘सुलतान’ स्टार के साथ काम करना चाहती हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं जन्मदिन की पार्टी में उनसे मिली थी और उन्होंने उस समय कहा था कि मैं फिल्मों में काम करुंगी. मुझे लगता है कि उन्हें प्रतिभा को पहचानना आता है. इन सालों में हमारे संबंध इतने अच्छे बन गए कि मैं किसी फिल्म में काम करने ना करने को लेकर उन्हें फोन कर सलाह मांगती हूं. मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं.’

सायशा ने कहा, ‘वह एक बेहतरीन इंसान हैं. वह मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं.’ ‘शिवाय’ 28 सिंतबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >