भंसाली को लेकर ये कैसा मजाक कर गये सलमान, चौंक गई दीपिका पादुकोण

अभिनेता सलमान खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए फेमस हैं, लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसकी उम्‍मीद लोगों को नहीं होती. दरअसल टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के दौरान सलमान ने फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनकर वहां मौजूद दीपिका पादुकोण भी […]

अभिनेता सलमान खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए फेमस हैं, लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसकी उम्‍मीद लोगों को नहीं होती. दरअसल टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के दौरान सलमान ने फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनकर वहां मौजूद दीपिका पादुकोण भी चौं‍क गईं.

दरअसल दीपिका ‘बिग बॉस 10′ की पहली मेहमान थीं. वे इस शो में अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज’ को प्रमोट करने पहुंची थी. इस दौरान सलमान ने दीपिका को एक टास्‍क दिया जिसके अनुसार दीपिका को बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से जुडे कुछ चर्चित लोगों की तस्‍वीरे दी गईं. सलमान ने उनसे पूछा कि वो इनमें से किसे बिग बॉस के घर के अंदर भेजना चाहती हैं.

इन तस्‍वीरों में भंसाली की भी तस्‍वीर थी. दीपिका, भंसाली की तस्‍वीरें उठाने ही जा रही थी कि सलमान बोले,’ आप राकेश ओमप्रकाश मेहरा को बिग बॉस के घर के अंदर भेजना चाहती हैं?’ सलमान भंसाली को ओमप्रकाश मेहरा पुकार रहे थे. लेकिन तुरंत उन्‍होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा,’ अरे, ये राकेश ओमप्रकाश मेहरा नहीं, संजय लीला भंसाली हैं, आप इन्‍हें क्‍यों घर के अंदर भेजना चाहती हैं.’

यह बात गले नहीं उतरती कि सलमान ने भंसाली को पहचाना नहीं. सलमान, भंसाली के साथ ‘सांवरिया’, ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. ऐसे में कैसे हो सकता है कि सलमान ने भंसाली की तस्‍वीर को नहीं पहचाना.

आजकल मेहरा और भंसाली का लुक काफी मैच कर रहा है. ऐसे में हो सकता है कि इनदिनों मेहरा अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘मिर्जिया’ को लेकर चर्चा में हैं और वे कई टीवी शो और न्‍यूज चैनल में भी नजर आ चुके हैं. ऐसे में सलमान के दिमाग में मेहरा का नाम हो इसलिए वो उनके जुबान पर भी आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >