अभिनेता सलमान खान और उनक एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ वर्ष 2012 की सुपरहिट एक्शन-रोमांस फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल में फिर एकसाथ होंगे. ‘टाइगर जिंदा है’ नामक इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे. इस फिल्म में कैटरीना के किरदार का खुलासा हो गया है.
‘एक था टाइगर’ का निर्देशन कबीर खान ने किया था. इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. सूत्रों के अनुसार ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान एक 70 साल के व्यक्ति का किरदार निभायेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक बूढ़े के किरदार में नजर आयेंगे.
वहीं खबरों की मानें तो कैटरीना ‘टाइगर जिंदा है’ में भी एक पाकिस्तानी एजेंट के ही किरदार में होंगी. ‘एक था टाइगर’ कैटरीना की पहली फिल्म थी जिसमें कैटरीना एक्शन करती नजर आई थी. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म कैटरीना के करियर को चमका सकता है. कैटरीना को अपनी लचीली बॉडी के कारण फिल्म में एक्शन सीन करने में आसानी होगी.
पिछले काफी समय से कैटरीना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘बार बार देखो’ से उन्हें काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म के लिए कैटरीना ने अपनी बॉडी पर भी कड़ी मेहनत की थी. अब देखना होगा कि क्या सलमान का जादू कैटरीना के गिरते ग्राफ को उठा पायेगा.
