तो इसलिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा को देख हैरान हैं अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिल्‍मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्‍मों के प्रति जुनून को देखकर हैरान हैं. उनका कहना है कि वे उन लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं जो काम के प्रति बेहद जुनूनी होते हैं. वे जल्‍द ही मेहरा की फिल्‍म ‘फन्‍नी खान’ में नजर आनेवाले हैं. ‘फन्‍नी खान’ के बारे में […]

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिल्‍मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्‍मों के प्रति जुनून को देखकर हैरान हैं. उनका कहना है कि वे उन लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं जो काम के प्रति बेहद जुनूनी होते हैं. वे जल्‍द ही मेहरा की फिल्‍म ‘फन्‍नी खान’ में नजर आनेवाले हैं.

‘फन्‍नी खान’ के बारे में अनिल कपूर ने बताया,’ यह एक म्‍यूजिकल फिल्‍म है. इसकी कहानी शानदार है. इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनने को लेकर बेहद रोमांचित हूं. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब मैं पर्दे पर खान किरदार निभाता दिखूंगा.’ साथ ही उन्‍होंने कहा कि वो मेहरा के काम की प्रशंसा करते हैं.

बता दें कि मेहरा अनिल कपूर की बेटी को फिल्‍म ‘दिल्‍ली 6’ में कास्‍ट कर चुके हैं. अब वे उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर को आगामी फिल्‍म ‘मिर्जिया’ से इंडस्‍ट्री में लॉन्‍च करने जा रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं. फिल्‍म में हर्षवर्धन कपूर अभिनेत्री सैयामी खेर संग रोमांस करते दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >