‘सीक्रेट सुपरस्‍टार'' में कुछ ऐसे दिखेंगे आमिर खान, फर्स्‍टलुक आया सामने

अभिनेता आमिर खान एकबार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो ‘दंगल’ को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक और फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्‍म में उनका फर्स्‍टलुक सामने आया है जिसमें वे बेहद ही कूल नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन आमिर के मैनेजर अद्वेत चंदन कर रहे […]

अभिनेता आमिर खान एकबार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो ‘दंगल’ को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक और फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्‍म में उनका फर्स्‍टलुक सामने आया है जिसमें वे बेहद ही कूल नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन आमिर के मैनेजर अद्वेत चंदन कर रहे हैं.

कुछ दिनों पहले ही उनका एक फनी लुक सामने आया था. ऐसा कहा जा रहा था कि आमिर इस लुक में फिल्‍म में दिखेंगे. लेकिन अब उनकी एक और तस्‍वीर सामने आई है जिसमें वे बेहद स्‍टाईलिश नजर आ रहे हैं. वैसे भी आमिर अपने डिफ्रेंड लुक से लोगों को चौंकाते आये हैं.

फिल्‍म एक युवा गायक की है जो संगीत की दुनियां में पैर जमाना चाहता है और नाम कमाना चाहता है. फिलहाल फिल्‍म के लिए बाकी कलाकारों की तलाश जारी है. फिल्‍म में आमिर एकबार फिर म्‍यूजिक टीचर की भूमिका में होंगे.

इससे पहले आमिर फिल्‍म ‘तारे जमीन पर’ में एक टीचर की भूमिका निभा चुके हैं. अद्वेत चंदन का कहना है कि आमिर इस फिल्‍म में कैमियो रोल में नजर आयेंगे. उनका किरदार छोटा लेकिन अहम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >