मुंबई: रश्मिता हरिमूर्ति को मिस दिवा 2016 चुना गया है और वह अगले साल होनेवाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. बेंगलुरु की 22 वर्षीया इस युवती ने 15 लड़कियों के बीच इस प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की.
रश्मिता ने कहा कि इस कामयाबी से बेहद खुश हैं. बता दें कि रोशमिता अभी इंटरनेशनल बिसनेस की पढ़ाई कर रही है और उसका कहना है कि वह जल्दी ही मिस प्रतियोगिता 2017 के लिए तैयारी शुरू कर देंगी.
ताज हासिल करने के बाद रोशमिता ने कहा, ‘यह एक अत्यंत उत्साहपूर्ण यात्रा थी. यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है. सभी कार्यों और प्रतियोगिताओं ने वास्तव में मुझे एक विजेता बनने में मदद की है.’ इस प्रतियोगिता में श्रीनिधि शेट्टी फर्स्ट रनर अप और आराधना बोर्गोहैन दूसरे नंबर की रनर अप चुनी गई हैं.
जजों के पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता, अभिनेता अर्जुन रामपाल, अभय देओल और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और डिजाइनर गौरव गुप्ता शामिल थे. बता दें कि वर्ष 2000 में लारा दत्ता को मिस यूनिवर्स का ताज मिलने के बाद भारत के किसी प्रतिभागी को यह ताज नहीं मिला है.
