अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है जिसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है. लेकिन अजय देवगन को संदेह है कि करण जौहर और कमाल आर खान (केआरके) एकसाथ मिलकर उनकी फिल्म को नुकसान पहुंचानें की कोशिश कर रहे हैं.
अजय की पीआर कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है कि जिसमें उन्होंने करण जौहर और कमाल आर खान पर ‘शिवाय’ को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. इसके अलावा अजय ने केआरके और उनके सह निर्माता कुमार मंगत के बीच हुई बातचीत को की एक रिकोर्डिंग भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
वहीं अजय देवगन की पत्नी और अभिनेत्री काजोल का भी रियेक्शन सामने आया है. उन्होंने ट्विटर पर ‘शॉकिंग’ लिखकर ऑडियो टेप का लिंक शेयर किया है.
इस टेप में केआरके कहते नजर आ रहे हैं कि वो इसलिये करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में बुरा नहीं कह सकते क्योंकि करण की तरफ से उन्हें 25 लाख रुपये मिले है. यही कारण है कि करण जौहर शक के दायरे में आ गये हैं, इसलिये अजय ने उनके खिलाफ जांच की मांग की है.
वहीं केआरके ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो इस बारे में आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अजय देवगन द्वारा लगाये गये सभी आरोपों का विस्तार से जवाब देंगे.
