नयी दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप में फंसे ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारुकी को दोषी करार दिया है. साथ ही कोर्ट ने 2 अगस्त को सजा का ऐलान करने का भी फैसला सुनाया है. दरअसल अमेरीका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फारूकी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.
यह घटना 28 मार्च 2015 की है. पीडिता कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी और वह इसी सिलसिले में रिसर्च करने भारत आई थी. वो रिसर्च के लिए यहां गोरखपुर युनिवर्सिटी से जुड़ी थी. पीडित छात्रा अपनी एक फ्रेंड के जरिये फारुकी के संपर्क में आई थी.
वह रिसर्च में मदद के लिए फारुकी के घर गई थी, जहां फारुकी नेउनकायौन उत्पीड़न किया. पीडिता ने पुलिस का यह बताया था जब यह घटना घटी तो वह नशे में थे. इस मामले में मुकदमा पिछले साल 9 सितंबर को शुरू हुई थी जब पीडिता ने अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था.वहीं फारूकी ने ऐसा दावा किया था उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है.
फारूकी की पत्नी अनुषा रिज़वी ने वर्ष 2010 में फिल्म पीपली लाइव का निर्देशन किया था. फारूकी इस फिल्म के लेखक और सह निर्देशक थे. इस फिल्म के निर्माता आमिर खान थे.
