VIDEO: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के खिलाफ FIR दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के खिलाफ पुणे में एक एफआईआर दर्ज कराई है. उनपर एक रेस्‍टोरेंट के बाहर हुक्‍का परोसने का आरोप है. दरअसल यह एरियो नो-स्‍मोकिंग जोन में आता है और यहां हुक्‍का पीना कानूनन जुर्म है. हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा ने पुणे में पार्टनरशिप के तौर पर एक […]

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के खिलाफ पुणे में एक एफआईआर दर्ज कराई है. उनपर एक रेस्‍टोरेंट के बाहर हुक्‍का परोसने का आरोप है. दरअसल यह एरियो नो-स्‍मोकिंग जोन में आता है और यहां हुक्‍का पीना कानूनन जुर्म है.

हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा ने पुणे में पार्टनरशिप के तौर पर एक पब-लाउंज खोला है. खबरों की मानें तो छापेमारी के दौरान यहां से 18 हुक्‍के, तंबाकू के अलावा और भी कई चीजें बरामद की गई हैं.

इसके अलावा नो-स्‍मोकिंग जोन में तंबाकू का सेवन करने के आरोप में कई लोगों को नोटिस भी जारी किया है. पुलिस ने बुधवार को यहां छापा मारा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >