VIDEO: शादी से पहले पिता बने अभिनेता तुषार कपूर, बेटे का नाम रखा लक्ष्‍य

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर पिता बन गये हैं. तुषार की शादी नहीं हुई है, दरअसल उन्‍हें आईवीएफ तकनीक और सेरोगेसी के जरिये उन्‍हें पिता बनने को सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ है. उन्‍होंने अपने बेबी ब्वॉय का नाम लक्ष्‍य रखा है और वे पिता बनने के इस अनुभव को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. तुषार अभिनेता […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर पिता बन गये हैं. तुषार की शादी नहीं हुई है, दरअसल उन्‍हें आईवीएफ तकनीक और सेरोगेसी के जरिये उन्‍हें पिता बनने को सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ है. उन्‍होंने अपने बेबी ब्वॉय का नाम लक्ष्‍य रखा है और वे पिता बनने के इस अनुभव को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं.

तुषार अभिनेता जितेंद्र के बेटे हैं. घर में आये इस नन्‍हे मेहमान को लेकर तुषार का कहना है कि,’ मैं पिता बनकर बेहद उत्‍साहित हूं. पिछले काफी समय से यह इच्‍छा मेरे दिमाग पर हावी थी. लक्ष्य ने मेरे जीवन में खुशियां भर दी है. भगवान की कृपा और जसलोक अस्‍पताल की शानदार मेडिकल टीम के कारण. यह कई ऐसे लोगों के लिए विकल्‍प है जो सिंगल पेरेंट बनना चाहते हैं.’

वहीं जितेंद्र और शोभा (तुषार की मां) का कहना है कि,’ लक्ष्‍य के दादा-दादी बनकर हम बेहद खुश हैं. तुषार के फैसले को हम सपोर्ट करते हैं वो एक होन‍हार बेटे हैं.’ दोनों ने उम्‍मीद जताई है कि वे भी एक अच्‍छी पिता बनकर दिखायेंगे. तुषार ऐसे पहले अभिनेता हैं जो शादी के पहले पिता बने हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान भी आईवीएफ और सेरोगेसी की मदद से पिता बन चुके हैं. शाहरुख ने अपने बेटे का नाम अबराम रखा है और आमिर के बेटे का नाम आजाद है. लेकिन दोनों ने शादी के बाद यह फैसला किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >