इमरान हाशमी ने दिलजीत दोसांझ को किया रिप्‍लेस, अजय देवगन संग आयेंगे नजर

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इनदिनों हालिया रिलीज फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन खबरों की मानें तो अजय देवगन स्टारर आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ में दिलजीत की जगह अभिनेता इमरान हाशमी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. मिलन लुथरिया की इस फिल्‍म में विद्युत जामवाल भी मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. दिलजीत […]

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इनदिनों हालिया रिलीज फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन खबरों की मानें तो अजय देवगन स्टारर आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ में दिलजीत की जगह अभिनेता इमरान हाशमी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे.

मिलन लुथरिया की इस फिल्‍म में विद्युत जामवाल भी मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. दिलजीत को इस फिल्‍म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. अभिनेता ने भी फिल्‍म के प्रति अपनी रूचि दिखाई थी लेकिन फिल्‍म को साइन करने से पहले उन्‍होंने फीस के तौर पर एक शानदार राशि की पेशकश की थी.

इसके बाद फिल्‍म के लिए इमरान हाशमी को साइन किया गया. फिल्‍म सच्‍ची कहानी पर आधारित फिल्‍म होगी. फिल्‍म सोने की चोरी करनेवाना एक चोर (अजय देवगन), खुफिया पुलिस ऑफिसर (विद्युत जामवाल), महारानी गायत्री देवी के चरित्र से प्रेरित किरदार (ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन) और एक आर्मी ऑफिसर (इमरान हाशमी) जिसे देश के खजाने के रक्षा करनी है, के इर्द-गिर्द घूमती नजर आयेगी.

मिलन लुथरिया, अजय और इमरान ‘वन्‍स ऑपन ए टाइम इन मुंबई’ के बाद 6 साल बाद दोबारा एकसाथ नजर आयेंगे. आपको बता दें कि दिलजीत अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >