मधुर भंडारकर ने अगली फिल्म में राधिका आप्टे को लेने से इनकार किया

मुंबई : फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अपनी अगली फिल्म में राधिका आप्टे को लेने की खबर को खारिज कर दिया. ऐसी खबरें आ रही थी कि बदलापुर की अभिनेत्री राधिका आप्टे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म ‘मैं इंदु’ में नजर आएंगी. इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो भंडारकर ने […]

मुंबई : फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अपनी अगली फिल्म में राधिका आप्टे को लेने की खबर को खारिज कर दिया. ऐसी खबरें आ रही थी कि बदलापुर की अभिनेत्री राधिका आप्टे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म ‘मैं इंदु’ में नजर आएंगी.

इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो भंडारकर ने बताया कि,’ ऐसा कुछ भी नहीं है. मैं पहले भी इस बात को खारिज कर चूका हूं. पता नहीं ये अफवाहें कहां से फैलायी जा रही है. मैंने किसी को साइन नहीं किया है.’

खबर के अनुसार यह फिल्म आपातकाल के दौर की होगी और इसकी कहानी स्पष्टत: उस दौरान सत्ता के खिलाफ लडने वाली एक कवियित्री के जीवन पर आधारित होगी. हालांकि ‘फैशन’ फिल्म के निर्देशक ने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी.

राधिका अंतिम बार फिल्म ‘फोबिया’ में दिखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >