...तो क्या मुश्किल में है शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी ?

इस साल की शुरूआत से ही बॉलीवुड की कई जोडियां विवाह बंधन में बंधी तो कईयों ने अपने-अपने रास्‍ते बदल लिये. ऐसे में एक और चर्चित कपल का नाम सामने आ रहा है जिनकी दूरियां उनके फैंस को हैरान कर सकती हैं. अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को लेकर खबरें आ रही […]

इस साल की शुरूआत से ही बॉलीवुड की कई जोडियां विवाह बंधन में बंधी तो कईयों ने अपने-अपने रास्‍ते बदल लिये. ऐसे में एक और चर्चित कपल का नाम सामने आ रहा है जिनकी दूरियां उनके फैंस को हैरान कर सकती हैं. अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है.

SpotboyE.com में छपी खबर के अनुसार राज पिछले 15 दिनों से अपने बांद्रा वाले ऑफिस में ही रह रहे हैं. वे कभी-कभी थोडे समय के लिए अपना जुहू स्थित घर का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा वे सिर्फ अपने कपड़े लेने के लिए ही घर आ रहे हैं.

इस कपल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया,’ यह हैरानी की बात है कि राज इतने दिनों से घर से दूर रह रहे हैं. वे तभी घर से दूर रहते हैं जब उन्‍हें काम का बोझ ज्‍यादा होता है. लेकिन इतने ज्‍यादा दिनों का अंतराल नहीं होता.’

सूत्र ने आगे बताया,’ राज एक बिजनेसमैन हैं और वे ज्‍यादातर काम में बिजी रहते हैं. यही कारण है कि घर और ऑफिस की दूरी ज्‍यादा नहीं है और वो रात को घर वापस लौट सकते हैं.’ खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि राज ऑफिस में ही अपना नहाना-खाना भी कर रहे हैं.

छोटे समय में एकदूसरे के साथ अफेयर में रहने के बाद शिल्‍पा और राज की शादी वर्ष 2009 में भव्‍य समारोह के दौरान हुई थी. दोनों का एक बेटा विवान भी है जिसका जन्‍म वर्ष 2012 में हुआ था.

यह कपल कभी भी विवादों में नहीं आया है. दोनों के बीच कुछ प्रॉब्‍लम है, या फिर दूर रहने का कारण कुछ और है यह तो आनेवाले समय में ही पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >