VIDEO: फिर पापा बने रितेश देशमुख, जेनेलिया ने दिया बेटे को जन्‍म

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशुमख फिर से पापा बन गये हैं. उनकी पत्‍नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने आज सुबह ही बेबी बॉय को जन्‍म दिया है. इंडस्‍ट्री के इस क्‍यूट कपल का एक और दो साल का बेटा रियान भी है. रितेश ने बड़े ही शानदार अंदाज में इस खुशखबरी को ट्विटर पर अनाउंस किया है. […]

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशुमख फिर से पापा बन गये हैं. उनकी पत्‍नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने आज सुबह ही बेबी बॉय को जन्‍म दिया है. इंडस्‍ट्री के इस क्‍यूट कपल का एक और दो साल का बेटा रियान भी है. रितेश ने बड़े ही शानदार अंदाज में इस खुशखबरी को ट्विटर पर अनाउंस किया है.

उन्‍होंने बेटे रियान की तस्‍वीर शेयर कर लिखा,’ हैलो दोस्‍तों, मेरे आई और बाबा (माता-पिता) ने मुझे एक छोटा भाई गिफ्ट किया है. अब मेरे सारे खिलौने उसके हुए. लव रियान.’

लंबे समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने वर्ष 2012 में शादी कर ली थी. कुछ दिनों पहले ही रितेश ने एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें जेनेलिया बेबी बंप के साथ नजर आई थी. इसके अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान की गोद भराई में भी जेनेलिया कुछ इसी अंदाज में नजर आई थी.

पहले बेटेरियान के जन्‍म की तस्‍वीर

रितेश इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ और ‘बैंजो’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. ‘हाउसफुल 3’ इसी शुक्रवार को रिलीज होनेवाली हैं. फिल्‍म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्‍चन, जैकलीन फर्नाडीज, लीजा हेडन और नरगिस फाखरी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >