लंबे अफेयर के बाद उपेन और करिश्मा का हुआ ''ब्रेकअप''

मुंबई : बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन जगत साल की शुरुआत से जो ब्रेकअप की खबरें चल रहीं है उसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब टीवी कलाकार करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के रास्ते भी जुदा होने की खबर है. टेलीविजन कलाकार करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल लगभग दो वर्ष तक […]

मुंबई : बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन जगत साल की शुरुआत से जो ब्रेकअप की खबरें चल रहीं है उसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब टीवी कलाकार करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के रास्ते भी जुदा होने की खबर है. टेलीविजन कलाकार करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल लगभग दो वर्ष तक डेटिंग के बाद अलग हो गये. पटेल ने ट्विटर पोस्ट के जरिये अलगाव की खबर की पुष्टि की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘मैं और करिश्मा अलग होने को लेकर सहमत हो गये हैं. आपके प्यार के लिए शुक्रिया.”

हालांकि, ‘‘चाइना टाउन” अभिनेता ने अलगाव के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया. पटेल के ट्वीट करने के समय ही 32 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने पेज पर पोस्ट किया, ‘‘जब आप किसी समस्या का कोई समाधान नहीं ढूंढ सके तो ऐसे में शायद वो ऐसी समस्या है, जिसका कोई समाधान नहीं। इस सच को स्वीकार करना होगा।” दोनों ने 2014 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >