…तो इसलिये डेनियल से लिपटकर रो पड़ी सनी लियोनी, देखें तसवीर

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वन नाइट स्‍टैंड’ का प्रमोशन कर रही है. हाल ही में फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई. सनी लियोनी ने अपने बोल्‍ड अंदाज से फैंस को हैरान किया है लेकिन उनके इस अंदाज ने भी दर्शकों को हैरान किया. वे अपने पति […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वन नाइट स्‍टैंड’ का प्रमोशन कर रही है. हाल ही में फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई. सनी लियोनी ने अपने बोल्‍ड अंदाज से फैंस को हैरान किया है लेकिन उनके इस अंदाज ने भी दर्शकों को हैरान किया. वे अपने पति डेनियल वेबर से लिपटकर खूब रोई.

दरअसल सनी लियोनी अपनी पांचवी मैरिज एनिवर्सरी पर भावुक हो गई थी. वे अपनी आगामी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए बेंगलुरु में थी जहां उन्‍होंने होटल में ही केक काटा और एकदूसरे को फूलों की माला भी पहनाई. इस दौरान सनी लियोनी बेहद भावुक हो गई और डेनियल से लिपटकर रोने लगी. उन्‍होंने इस मूमेंट को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है.

वहीं सनी लियोनी अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म ‘रईस’ में भी ठुमके लगाती नजर आयेंगी. फिल्‍म में वे एक आईटम सॉन्ग करती दिखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >