...अब इस फिल्‍म में ''जज साहब'' कहते नजर आयेंगे अमिताभ बच्‍चन

जानेमाने फिल्‍मकार शूजित सरकार की आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ में महानायक अमिताभ बच्‍चन एक वकील के किरदार में नजर आयेंगे. शूजित की पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ के लिए हाल ही में महानायक को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार मिला है. ‘पीकू’ में उन्‍होंने एक सनकी पिता का किरदर निभाया था. थ्रिलर फिल्‍म ‘पिंक’ की शूटिंग इनदिनों […]

जानेमाने फिल्‍मकार शूजित सरकार की आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ में महानायक अमिताभ बच्‍चन एक वकील के किरदार में नजर आयेंगे. शूजित की पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ के लिए हाल ही में महानायक को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार मिला है. ‘पीकू’ में उन्‍होंने एक सनकी पिता का किरदर निभाया था.

थ्रिलर फिल्‍म ‘पिंक’ की शूटिंग इनदिनों दिल्‍ली में चल रही है. फिल्‍म में अभिनेत्री तापसी पन्‍नू भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के बारे में बात करते हुए शूजित ने कहा,’ फिल्‍म की शूटिंग दिल्‍ली में हो रही है. अमिताभ बच्‍चन वकील के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में तीन मुख्‍य किरदार हैं जिसमें से एक तापसी पन्‍नू भी है और एक पूर्वोतर की अभिनेत्री है.’

तापसी की तारीफ करते हुउ उन्‍होंने कहा,’ तापसी एक बेहतर अभिनत्री हैं. उन्‍होंने फिल्‍म ‘बेबी’ में काम किया था. उनका फिल्‍म में छोटा सा किरदार था लेकिन उन्‍होंने बेहतर अभिनय किया था. ‘पिंक’ में भी वे प्रभावी नजर आ रही है.’

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्‍या व‍ह ‘पीकू’ की सीक्‍वल बनायेंगे ? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन अगर कोई अच्‍छी कहानी आती है तो वे इस बारे में जरुर सोचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >