...अब दीपिका से मिलने विदेश पहुंचे रणबीर कपूर, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकबार फिर चर्चे में हैं. हाल ही में रणबीर दीपिका से मिलने के लॉस एंजिलिस पहुंच गये थे जहां दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट जानेमाने हॉलीवुड हंक विन डीजल मुख्‍य भूमिका में होंगे. रणबीर-दीपिका ने सेट पर […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकबार फिर चर्चे में हैं. हाल ही में रणबीर दीपिका से मिलने के लॉस एंजिलिस पहुंच गये थे जहां दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट जानेमाने हॉलीवुड हंक विन डीजल मुख्‍य भूमिका में होंगे. रणबीर-दीपिका ने सेट पर एकदूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम भी स्‍पेंड किया.

रणबीर इस साल की शुरुआत से ही कैटरीना कैफ संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में थे. खबरों की मानें तो रणबीर अपने माता-पिता के पास वापस आ गये हैं और कैटरीना नये घर की तलाश कर रही हैं. पिछले काफी समय से दोनों एकसाथ रह रहे थे लेकिन अचानक दोनों एकदूसरे से अलग हो गये.

इससे पहले दीपिका थोड़ा वक्‍त निकालकर मुंबई आई थी तो वे रणबीर से मिलने उनके फ्लैट पहुंच गई थी. दीपिका वहां लगभग एक घंटे तक रुकी और दोनों ने टेरिस पर खूब सारी बातें भी की. इसके तुरंत बाद दीपिका अपनी फ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए श्रीलंका निकल गई थी.

दोनों पिछले साल फिल्‍म ‘तमाशा’ में एकसाथ नजर आये थे. इसके बाद से ही दोनों की करीब आने की खबरें आने लगी थी. दोनों के बीच एक अच्‍छी बॉन्डिंग भी देखी गई थी. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि रणबीर-दीपिका एकदूसरे को डेट कर चुके हैं फिर दोनों अपने-अपने रास्‍ते बढ़ गये थे. दोनों ने कई फिल्‍मों में एकसाथ काम किया है और दर्शकों ने दोनों की जोडी को पर्दे पर खासा पसंद भी किया था.

फिलहाल दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं. दोनों ने कभी साफ शब्‍दों में एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को नहीं कबूला लेकिन इशारों-इशारों में दोनों एकदूसरे के बारे में बोलते नजर आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >