''धूम 4'' में नहीं होंगे रितिक रोशन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि ‘धूम 4′ में वह और प्रभास एक साथ काम कर रहे हैं. ऐसी खबरें थीं कि यश राज बैनर की इस फिल्म में रितिक और ‘बाहुबली’ के कलाकार प्रभास मुख्य नकारात्मक किरदार निभाएंगे. अपने प्रशंसकों […]

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि ‘धूम 4′ में वह और प्रभास एक साथ काम कर रहे हैं. ऐसी खबरें थीं कि यश राज बैनर की इस फिल्म में रितिक और ‘बाहुबली’ के कलाकार प्रभास मुख्य नकारात्मक किरदार निभाएंगे.

अपने प्रशंसकों के साथ एक ऑनलाइन चैट सेशन में रितिक ने कहा, ‘मौजूदा समय में केवल दो फिल्में ऐसी हैं जो मैं कर रहा हूं. एक ‘काबिल’ और एक यशराज की अगली आने वाली फिल्म.’ ‘काबिल’ का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और इसमें रितिक के विपरीत यमी गौतम हैं. यह अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी.
इसके अलावा हाल ही में उन्होंने यशराज के साथ ‘ठग’ का अनुबंध किया है जिसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य करेंगे. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के नेतृत्व में बनी ‘मोहनजोदाडो’ उनकी आने वाली फिल्म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >